62 वर्षीय वृद्ध महिला लापता जांच में जुटी पुलिस
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ थाने क्षेत्र कोसेलाव में 62 वर्षीय वृद्ध महिला चार दिन पूर्व अल सुबह घर से बिना बताए घर से निकल गई थी , पर घर से किसी को बिना बताए निकल जाने के बाद घर नहीं पहुंची प्रार्थी मदन लाल ने थाना तखतगढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट पेश की
रिपोर्ट में बताया कि पंकू देवी पत्नी धर्माराम निवासी कोसेलाव 15 मार्च को सुबह करीब 3:00 बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गई है जिसका काफ़ी खोजबीन करने पर भी पता नहीं लगा। तथा उनका मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। और हमारे द्वारा हर सक्षम प्रयास कर लिया गया है, पर कोई जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है महिला के पास कोई मोबाइल नंबर भी नहीं है।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज तलाश में जांच में जुट गई है, जगह जगह पोस्टर लगाकर तलाश जारी है, पंकू देवी के मिलने की सुचना देने वालों को उचित इनाम घोषणा की गई है