संयुक्त पत्रकार संघ अंता का होली एवं ईद मिलन समारोह सम्पन्न

Mar 18, 2026 - 19:56
Mar 18, 2026 - 20:04
 0
संयुक्त पत्रकार संघ अंता का होली एवं ईद मिलन समारोह सम्पन्न

अंता (शफीक मंसूरी) कस्बे में स्थित रेस्टोरेंट पर संयुक्त पत्रकार संघ का होली व ईद स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, मुख्य अतिथि थानाधिकारी अंता भूपेश कुमार शर्मा थे, विशिष्ट अतिथि समाज सेविका सुरभि खण्डेलवाल व प्रेमलता खत्री मौजूद रहीं। संयुक्त पत्रकार संघ अध्यक्ष उस्मान खान ने अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ भेंटकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया, संचालन पवन महोबिया एवं अशफाक खान गुड्डु द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग पत्रकार संघ के सभी सदस्यों ने की, जिस पर थानाधिकारी शर्मा ने कहा कि हम उक्त संबंध में जल्द कार्य करेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकार ईमानदारी व निष्पक्षता से कार्य करे, पुलिस व प्रेस दोनों का ही कार्य जोखिम भरा होता है। इसमें कई चुनोतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन सच्ची लगन व ईमानदारी व मेहनत से कार्य मे सफलता अवश्य मिलती है।

सुरभि खण्डेलवाल ने कहा की ऐसे आयोजनों से स्नेह व भाईचारे की भावना बढ़ती है। प्रेमलता खत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ होता है, आमजन की समस्याओं सहित नगर की विभिन्न समस्याओं को प्रकाशित करना पत्रकार का प्रमुख कर्तव्य होता है। वरिष्ठ पत्रकार अशोक गौतम, अशफाक गुड्डू ने पत्रकारों को अपने अनुभव साझा किए और सभी पत्रकारों को ईमानदारी और निष्ठा लगन से कार्य करने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी को मिले उसके लिए सहयोग करते रहना ही अपना मूल उद्देश्य होना चाहिए। आयोजन में सकारात्मक चर्चा के साथ सभी ने एक दूसरे को होली व आगामी ईद पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम मे अध्यक्ष उस्मान खान, अशोक गौतम, शफीक मंसूरी, हरीश शर्मा, प्रेमशंकर शांत, धर्मराज बंजारा, कुंज नागर, ब्रम्हा नंद गोचर, कुलदीप नामा, नीलाभ दिनकर, महावीर मालव, बृज बिहारी मीणा, इंद्रजीत मीणा, सनि अन्य सदस्य मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................