विधायक राजेंद्र मीणा ने केसरा से पाखर तक ₹20 लाख व लोटवाड़ा में 80 लाख की सड़को का किया शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर*
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने मंगलवार को महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केसरा में एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क केसरा चौराहा से पाखर तक ₹20 लाख की लागत से बनाई जाएगी, जिससे पूरे क्षेत्र के आवागमन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पंच-पटेल, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस सड़क को क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग बताते हुए विधायक राजेंद्र मीणा का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि बरसात के समय इस मार्ग पर आवागमन बेहद कठिन हो जाता था, जिससे दैनिक जीवन और कृषि कार्य प्रभावित होते थे। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का गर्भ जोशी के साथ स्वागत सत्कार किया
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा।
इस सड़क के निर्माण से न केवल केसरा और पाखर के बीच संपर्क मजबूत होगा, बल्कि आसपास के गांवों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी, जिससे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह केसरा सरपंच यादराम मीणा, लुधियाना सरपंच घनश्याम गुर्जर देवी राम, विष्णु सिंह, माधौसिंह, पाखर सरपंच नवल मीणा, निहाल सिंह गुर्जर, निवह सिंह गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इसी प्रकार विधायक राजेंद्र मीणा ने मंगलवार को महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोटवाड़ा में पंच-पटेल एवं समस्त ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में लगभग 80 लाख रुपए की लागत से बनने वाली महत्वपूर्ण सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि लोटवाड़ा से बड़ावास, राजीव गांधी पाठशाला से बड़ावास एवं हांडली चौराया से बड़ावास तक बनने वाली ये सड़कें क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मजबूत कदम हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि हमारा संकल्प है कि गांव, गरीब और किसान के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जाए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पप्पू ब्रजमोहन मीणा, भामाशाह केदार मीणा, गांव के पंच पटेल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।