गैस की किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं ने पीएम का फूंका पुतला, टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार को घेरा

Mar 15, 2026 - 13:17
 0
गैस की किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं ने पीएम का फूंका पुतला, टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार को घेरा

बानसूर कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। नगरपालिका कार्यालय के सामने हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला भी दहन किया।

  • कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मंत्री शकुंतला रावत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

  • नेता प्रतिपक्ष बोले-महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ी

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु भी अब आम परिवार की पहुंच से दूर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है।

  • गैस एजेंसियों पर लंबी कतार, आमजन में भारी परेशानी

जूली ने बताया कि गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अव्यवस्था के कारण गैस एजेंसी पर लाइन में लगे एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

जूली ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने, गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी करने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को राहत मिल सके।

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने इस धरने को आमजन की आवाज बताया और कहा कि जब तक जनता को राहत नहीं मिलती, तब तक कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

  • प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रधान सुमन यादव, पीसीसी सचिव संजय यादव, श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीमसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................