किशोरपुरा में चामुंडा माता मंदिर में पहली बार 27 मार्च को लगेगा नवरात्रि पर मेला, 26 मार्च को होगी भजन संध्या मशहूर कलाकार आयेंगे
उदयपुरवाटी / चंवरा (सुमेर सिंह राव ) किशोरपुरा गांव की पहाड़ी पर स्थित आराध्य देवी श्री मां चामुंडा माता के मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर 27 मार्च शुक्रवार को पहली बार मेले का शुभारंभ किया जा रहा है । मेला कमेंटी के पंकज मीणा, अजित सिंह शेखावत, सुदर्शन सिंह शेखावत, अभिजीत सिंह, सुमित कुमावत, सीताराम सेन, दीपेन्द्र सिंह दीपू, अजय कटारिया ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या पर 26 मार्च गुरुवार रामनवमी चैत्र शुक्ल अष्टमी को भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। जिसमें मशहूर कॉमेडियन एवं गायक कलाकार पन्या सेपट उर्फ दीपक मीणा राजस्थान भजन गायिका सुश्री मंजू गहलोत भजन गायक श्रीगोपालराव सहित कई कलाकार भजनो की प्रस्तुति देंगे। 27 मार्च को मेला भरेगा सुबह 9:15 बजे महिलाओं के द्वारा श्री रामसागर बालाजी से श्री रघुनाथ जी मंदिर बिहारी जी मंदिर नृरसिंह जी मंदिर होते हुए मेघवाल बस्ती के शिव मंदिर से गांव की परिक्रमा के साथ श्री चामुण्डा देवी माता मंदिर पहुंचेगी। दोपहर में हवन की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा । मेले में कुश्ती प्रतियोगिता भी रखी गई है । गौरतलब है कि मंदिर के महंत हरिदास तुरंत दास महाराज के सानिध्य में होने वाले नवरात्रा की घटस्थापना चामुंडा माता मंदिर में प्रात 12:15 बजे से विधिवत रूप से प.मनीष शास्त्री करेंगे।।