एक साल में 62.4 प्रतिशत बढ़ा सांवलियाजी मंदिर का चढ़ावा:डेढ़ महीने में 46.58 करोड़ रुपयों की प्राप्ति, 8.70 करोड़ का सोना-चांदी भी चढ़ा
मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में पिछले डेढ़ महीने के दौरान कुल 46 करोड़ 58 लाख 32 हजार 924 रुपए का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। खास बात यह है कि यह राशि पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है। पिछले साल इसी अवधि में मंदिर को कुल करीब 29 करोड़ 8 लाख रुपए का चढ़ावा मिला था, जबकि इस साल यह बढ़कर 46 करोड़ 58 लाख रुपए से अधिक हो गया। यानी एक साल में चढ़ावे में करीब 17 करोड़ 50 लाख रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो इस बार चढ़ावे में लगभग 62.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, सांवरा सेठ को करीब 8 करोड़ 70 लाख रुपए का सोना-चांदी चढ़ाया गया था। सात राउंड में पूरी हुई भंडार की गिनती मंदिर के भंडार की गिनती सात राउंड में की गई। इस प्रक्रिया में मंदिर प्रशासन, बैंक कर्मचारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में चढ़ावे की गणना की गई। बुधवार को सातवें और अंतिम राउंड की गिनती पूरी हुई। सातवें राउंड में 8 लाख 5 हजार 642 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इससे पहले के छह राउंड में 36 करोड़ 49 लाख 82 हजार रुपए की गिनती हो चुकी थी। सातवें राउंड की राशि जोड़ने के बाद इस बार भंडार से कुल 36 करोड़ 57 लाख 87 हजार 642 रुपए की प्राप्ति हुई। भेंट कक्ष और ऑनलाइन से भी करोड़ों का चढ़ावा भंडार के अलावा मंदिर के कार्यालय और भेंट कक्ष में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नकद दान करते हैं। इसके साथ ही कई भक्त ऑनलाइन माध्यम से भी चढ़ावा भेजते हैं। इस बार इन दोनों माध्यमों से मंदिर को 10 करोड़ 45 हजार 282 रुपए प्राप्त हुए हैं। जब भंडार और भेंट कक्ष की राशि को मिलाया गया तो कुल चढ़ावा 46 करोड़ 58 लाख 32 हजार 924 रुपए तक पहुंच गया। सोना-चांदी की भी बड़ी भेंट, कीमत करीब 8.70 करोड़ रुपए इस बार मंदिर में नकद के साथ-साथ सोना और चांदी की भी बड़ी मात्रा में भेंट चढ़ाई गई। गिनती के दौरान 2 किलो 967 ग्राम 480 मिलीग्राम सोना और 152 किलो 609 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। राजस्थान सर्राफा संघ के महामंत्री किशन पिछोलिया के अनुसार वर्तमान बाजार भाव के अनुसार इस सोने की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपए आंकी गई है, जबकि चांदी की कीमत लगभग 4 करोड़ 20 लाख रुपए बताई गई है। इस तरह कुल मिलाकर मंदिर को लगभग 8 करोड़ 70 लाख रुपए का सोना-चांदी चढ़ावे के रूप में मिला है। मंदिर प्रशासन ने इन सभी धातुओं को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की है और उनका पूरा रिकॉर्ड तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सोना और चांदी दोनों के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। इसी कारण मंदिर को प्राप्त सोना-चांदी की कुल कीमत भी काफी ज्यादा आंकी जा रही है। सांवलियाजी धाम में हर साल बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या मेवाड़ का यह प्रसिद्ध धाम लंबे समय से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों से भक्त यहां दर्शन करने आते हैं। अपनी मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु नकद, सोना-चांदी और अन्य वस्तुएं चढ़ाते हैं। इस बार सामने आए आंकड़े यह बताते हैं कि श्रद्धालुओं की संख्या और उनकी आस्था दोनों लगातार बढ़ रही हैं।

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क
बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार...
आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें।
हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................