तखतगढ़ नगर पालिका ने चलाया जागरूकता अभियान, 12 किलो प्लास्टिक थेली जब्त
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सब्जी ठेले व दुकानदारों आमजन को किया जागरूक
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ नगर पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने में लिए एक जागरूकता अभियान चलाया। मंगलवार को हुए इस अभियान के तहत ईओ मगराज चौधरी के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने बाजार का दौरा किया। टीम ने सब्जी ठेले व दुकानदारों और आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
- वैकल्पिक थैलों का उपयोग करने की अपील
अभियान के दौरान दुकानदारों से प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल बंद करने और इसके बजाय कपड़े या अन्य वैकल्पिक थैलों का उपयोग करने की अपील की गई। नगर पालिका टीम ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है, इसलिए इसका उपयोग कम करना अत्यंत आवश्यक है
तखतगढ़ क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की अपील
इस जागरूकता अभियान में स्वच्छ भारत मिशन के इंजीनियर चंदपालसिह सफ़ाई निरीक्षक मुकेश माली जमादार धीरज वाल्मीकि, रूपेश वाल्मीकि, सहित नगर पालिका के सफ़ाई कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर पालिका प्रशासन ने सभी नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया