तखतगढ़ सोनाणा खेतलाजी मंदिर कमेटी के भक्तगण पहुंचे जुनी धाम, 13 वर्षों से जारी है आस्था की पदयात्रा

Mar 18, 2026 - 18:13
 0
तखतगढ़ सोनाणा खेतलाजी मंदिर कमेटी के भक्तगण पहुंचे जुनी धाम, 13 वर्षों से जारी है आस्था की पदयात्रा

तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे के मेघवाल वास में 15 मार्च की रात्रि को आयोजित विशाल भजन संध्या एवं मेला महोत्सव के बाद क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। भजन संध्या के समापन के पश्चात 16 मार्च अलसुबह खेतलाजी के भक्तों का पैदल संघ जुनी धाम के लिए रवाना हुआ। यह संघ तीन दिन की कठिन पदयात्रा पूरी करते हुए 18 मार्च प्रातः खेतलाजी मंदिर जुनी धाम पहुंचा, जहां पहुंचते ही भक्तों ने जयकारों के साथ दर्शन किए।

यात्रा के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली। रास्ते भर “खेतलाजी महाराज की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। संघ में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहे।

इस अवसर पर तखतगढ़ मंदिर के गादीपति मुकेश लुकड़ा, भोपाजी सुरेश मकवाना एवं खेतलाजी के परम भक्त मनोज चौहान ने जुनी धाम के मुख्य द्वार से मंदिर तक दण्डवत प्रणाम करते हुए लेट-लेटकर कठिन साधना के साथ दर्शन किए। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अमन-चैन की कामना की।

गादीपति मुकेश लुकड़ा ने बताया कि तखतगढ़ से खेतलाजी जुनी धाम तक पैदल संघ निकालने की परंपरा पिछले 13 वर्षों से लगातार जारी है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं और कठिन यात्रा के बावजूद अपनी आस्था का परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का भी संदेश देती है।

संघ के जुनी धाम पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने भाग लिया।

इस पूरे आयोजन ने एक बार फिर यह साबित किया कि क्षेत्र में खेतलाजी महाराज के प्रति लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा आज भी उतनी ही मजबूत है, और यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक इसी तरह जारी रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................