पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमले के तीनों आरोपी गिरफ्तार; हथियार और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद

Mar 18, 2026 - 19:44
Mar 18, 2026 - 19:46
 0
पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमले के तीनों आरोपी गिरफ्तार;  हथियार और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद

बारां: (अब्दुल सफीक मंसूरी)  जिला युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद शर्मा पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। यह घटना 6 फरवरी, 2026 को कोटा रोड स्थित ओवरब्रिज पर हुई थी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि 6 फरवरी 2026 को प्रार्थी शरद शर्मा निवासी बारों ने थाना कोतवाली बारां में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, कोटा रोड ओवरब्रिज पर जाते समय तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर आकर उन पर पिस्टल तान दी और फायर करने का प्रयास किया। हालांकि, पिस्टल अटक जाने के कारण गोली नहीं चल सकी।

इस घटना के संबंध में थाना कोतवाली बारां में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 109 (1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन और पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेन्द्र आढा के निर्देशन में थानाधिकारी अंता भूपेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने हत्या और लूट के प्रयास के इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। अनुसंधान में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने वारदात से पहले प्रार्थी की रेकी की थी। अंता पुलिस ने 15 मार्च, 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों अजय सुमन (26 वर्ष), नीरज सुमन (22 वर्ष) और रोहित गोस्वामी (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और एक देशी पिस्टल बरामद की गई है। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना स्थल की पहचान भी कराई है। इस प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................