जयपुर में जोरदार रहा मुख्यमंत्री का पत्रकार सम्मेलन
जयपुर(विष्णु मित्तल) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित सीएमओ भवन पर प्रदेश स्तरीय पत्रकार संवाद , मिलन समारोह रखा,जिसमें सीएम शर्मा ने सभी पत्रकारों से हाल चाल पूछी और दुःख सुख की बात जानी। साथ ही शाही भोज कराया। पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री ने जो घोषणा बजट में की थी उसका प्रदेशभर से आए पत्रकारों ने सीएम शर्मा का आभार जताया। सीएम शर्मा पत्रकारों की बातें सुनने के लिए 3 घंटे से ज्यादा मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में भरतपुर - डीग जिले से भी कई पत्रकार शामिल हुए। लोहागढ़ प्रेस क्लब भरतपुर के अध्यक्ष उमेश लवानिया, जिला महासचिव मुकेश कुमार, विष्णु मित्तल हलैना,पीडी शर्मा, मुकेश सैनी डीग,थानसिंह सिनसिनवार ,अनिल कुमार,मुकेश राजघराना, गोविन्दशरण शर्मा,मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा पत्रकार उनके परिवार की तरह हैं और पत्रकारों की समस्या का समाधान करना उनका नैतिक दायित्व है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा पत्रकार बहुत परिश्रम में काम करते हैं पत्रकारों का जीवन आसान नहीं होता एक कठिन जीवन जीकर पत्रकार इस सम्मान को समाज में हासिल करते हैं उन्होंने कहा पत्रकारों का दायित्व बहुत बड़ा है आजादी के आंदोलन की तरह ही अपने नैतिक दायित्व को पत्रकार समझें और समाज की समस्या देश के गौरव की रक्षा करने के लिए पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। इस अवसर पर पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर के अध्यक्ष मुकेश मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा की बधाई देते हुए कहा पत्रकार उनकी घोषणा के लिए बहुत-बहुत आभारी है इसके साथ उन्होंने पत्रकारों की समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष पुरजोर तरीके से रखने में कोई कमी नहीं छोड़ी उन्होंने पत्रकारों के मेडिकल सहित आवास पेंशन सहित अन्य समस्याओं को अपनी ही कला में मुख्यमंत्री के समक्ष बड़ी चतुराई से रखा तो मुख्यमंत्री भी कहने से नहीं चुके कि आप पत्रकारों के अध्यक्ष हो और आपने अपनी चतुराई से पत्रकारों की मांग अपनी कला में रख ही दी है इसके लिए आप बधाई के पात्र हो। मुख्यमंत्री ने कहा वह पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। भारतीय प्रेस पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जोशी ने भी पत्रकारों की मांग पुरजोर तरीके से मुख्यमंत्री के समक्ष रखी उन्होंने कहा प्रदेश भर के पत्रकार आपके आभारी हैं। अपने पत्रकारों को बिना मांगे जो दिया है उसके लिए सभी पत्रकार आपके समक्ष तहे दिल से धन्यवाद देने आए हैं उन्होंने लघु पत्रकार समाचार पत्रों की पीड़ा पूरजोर तरीके से मुख्यमंत्री के समक्ष रखने में कोई कमी नहीं छोड़ी। अभय जोशी ने कहा लघु समाचार पत्र त्रासदी से गुजर रहे हैं। उनके समझ जीविका का संकट अखबार को चलाने का संकट अखबार को जिंदा रखने का संकट लघु मझौले छोटे दैनिक समाचार पत्रों को वर्तमान में यदि कोई आक्सीजन प्रदान कर सकता है तो वह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा है क्योंकि उनके इरादे पत्रकारों के हमेशा भलाई में आगे रहने में रहते हैं उन्होंने कहा सभी पत्रकारों को उनसे बहुत उम्मीद है और सारे पत्रकार उनके तहे दिल से आभारी हैं। लघु समाचार पत्रों को वर्तमान में मुख्यमंत्री ही अपनी नीतियों से दृढ़ता प्रदान कर सकते हैं। लघु पत्रकार समाचारों की पीड़ा जिस तरह से अभय जोशी ने रखी उसके बाद पत्रकारों ने भी उनकी तारीफ की। वहीं वरिष्ठ पत्रकार रूपेश टिंकर ने भीकहा पत्रकारों से इसी तरह संवाद बनाए रखिए। संवाद से ही समस्याओं का समाधान होता है। वरिष्ठ पत्रकार अनिल लोढ़ा,राधा रमन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गुप्ता , रामेंद्र सोलकी, उमेश लवानिया,
प्रभु दयाल शर्मा, विष्णु मित्तल पत्रकार हलैना, मुकेश कुमार आदि ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात पत्रकार समाज की समस्या अपने ढंग से रखी। पिंक सिटी प्रेस क्लब की डायरेक्टर शालिनी सक्सेना ने मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकारों की बात रखी ।