झोंपड़ी में बेच रहा था गैस सिलेंडर, 800 रुपए तक कमीशन, 151 सिलेंडर जब्त; एजेंसी बता घरेलू सिलेंडरों में भी गैस भरता था, दो मशीनें व 4 नोजल बरामद

Mar 19, 2026 - 12:09
 0
झोंपड़ी में बेच रहा था गैस सिलेंडर, 800 रुपए तक कमीशन, 151 सिलेंडर जब्त;  एजेंसी बता घरेलू सिलेंडरों में भी गैस भरता था, दो मशीनें व 4 नोजल बरामद

अलवर (राजस्थान) एमआईए के धनखेड़ा गांव में खेतों के बीच बनी एक झोपड़ी में गैस एजेंसी चलाने का मामला सामने आया है। रसद विभाग की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए यहां से 151 गैस सिलेंडर जब्त किए। जांच में खुलासा हुआ कि एजेंसी संचालक पिछले दो साल से बिना उचित लाइसेंस के गैस का कारोबार कर रहा था और हर सिलेंडर पर 600 से 800 रुपए तक अतिरिक्त वसूली कर मोटा मुनाफा कमा रहा था।

यह एजेंसी श्रीबालाजी इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित हो रही थी, जो निजी कंपनी कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम गैस के 'गो गैस' ब्रांड की वेंडर बताई जा रही है। एजेंसी गंगापुर निवासी प्रिया मीणा के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जबकि संचालन उसके पिता रूपसिंह और पति अजय द्वारा किया जा रहा था।

खास बात यह रही कि एलपीजी की किल्लत के दौर में भी यहां आसानी से सिलेंडर उपलब्ध हो रहे थे, इससे आसपास के उद्यमी और होटल संचालक सीधे संपर्क कर गैस मंगवाते थे।

विनोद जुनेजा, डीएसओ अलवर का कहना है कि -  हमने गो गैस ब्रांड के 151 सिलेंडर जब्त किए हैं। ये बिना किसी एक्सप्लोसिव लाइसेंस के चल रहे थे। संचालक मनमाने दामों पर सिलेंडर बेच रहा था। इन पर मुकदमा दर्ज होगा।

विनोद शर्मा, फील्ड ऑफिसर, कांफीडेंस पेट्रोलियम गैस का कहना है कि - हमने नियमों के अनुसार ही एजेंसी दी थी। शर्तों का पालन कराने के लिए एजेंसी धारक को बाध्य भी किया था। अलवर में जो शिकायत मिली है, उसकी जांच करा रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है