राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष में उद्यमी संवाद आयोजित, मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे चैक कलेक्ट्रेट सभागार से जिले के उद्यमी जुडे वर्चुअली

Mar 18, 2026 - 20:02
 0
राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष में उद्यमी संवाद आयोजित, मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे चैक कलेक्ट्रेट सभागार से जिले के उद्यमी जुडे वर्चुअली
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला में बुधवार को जयपुर स्थित राजस्थान इन्टरनेशनल सेंटर में उद्यमी संवाद समारोह को संबोधित किया जिसमें वर्चुअल माध्यम से जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं उद्यमियों ने कलेक्ट्रेट सभागार से जुडकर भागीदारी निभाई। 
मुख्यमंत्री शर्मा ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष में आयोजित समारोह के तहत उद्यमियों से सीधा संवाद किया तथा उद्योगों को बढावा देने के लिये 3 नवीन नीतियों को लॉन्च किया। जिनमें इन्ड्रस्ट्रीयल पाक प्रमोशन नीति 2026, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी तथा राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी 2026 का लॉन्च किया। समारोह में 2026 करोड रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 119 करोड रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। जयपुर में समारोह को उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई सहित प्रमुख उद्यमियों ने भी संबोधित किया। 
मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में जिले से एकीकृत कलस्टर विकास भोजन, अतंर्गत पहाड़पुर सीएनसी आर्ट फाउण्डेशन, सीएफसी सेन्टर बयाना को 3.5 करोड़ रूपये का चैक, मुख्यमंत्री युवा, स्वरोजगार योजना अतंर्गत लाभार्थी उद्यमी सिम्मी भरतपुर को 9.5 लाख रूपये का चैक राज्य स्तर पर वितरित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल समारोह में जिला कलक्टर कमर चौधरी, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, उद्योग संघ बृज उद्योग संघ के अध्यक्ष विनीत गोयल, चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष कुष्ण मुरारी अग्रवाल, फोर्टी के अध्यक्ष अनुराग गर्ग, राधेश्याम गोयल, देवेन्द्र चामड सहित जिलेभर के उद्यमी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................