महुवा पुलिस की बड़ी सफलता: 365 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन एंटी वेनम” के तहत महुवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 365.30 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपीनन्नूराम को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दौसा सागर राणा (IPS) के निर्देशानुसार महुवा थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार मीना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को महुआ थाने के सिद्ध बाबा मंदिर के पीछे तलहटी तन पहाड़ी क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने नन्नूराम पुत्र दामोदर गुर्जर (53 वर्ष) निवासी पहाड़ी, थाना महुवा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 365.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। इस कार्रवाई में महुवा थाने के वेदप्रकाश (सहायक उप निरीक्षक), पुष्पेन्द्र सिंह (हेड कांस्टेबल), राजेश कुमार (विशेष योगदान), भगवान सिंह और महेश सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।