अपहरण व फिरौती कांड का खुलासा: महुवा पुलिस ने 2 मुख्य आरोपी दबोचे, कार व मोबाइल बरामद

Mar 17, 2026 - 20:03
 0
अपहरण व फिरौती कांड का खुलासा: महुवा पुलिस ने 2 मुख्य आरोपी दबोचे, कार व मोबाइल बरामद

महुवा (अवधेश अवस्थी ) दौसा जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा (IPS) के निर्देशन में  महुवा थाना पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में कार्रवाई करते हुए मामले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार एवं परिवादी से छीने गए दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। महुवा थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि , 1 मई 2025 को हिंगोटा निवासी पिंटू सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका अपहरण कर मारपीट की गई तथा मोबाइल, मोटरसाइकिल व नकदी छीनकर फिरौती मांगी गई। 
इस पर थाना महुवा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान महुवा थाने की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोशनलाल को 13 मार्च 2026 तथा सतीश को 14 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी—विष्णु कुमार, विनोद कुमार एवं अर्जुन मीना—को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था तथा छीनी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की जा चुकी है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रोशनलाल के विरुद्ध पूर्व में मारपीट का एक मामला दर्ज है, जबकि सतीश के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट के दो प्रकरण दर्ज हैं।
यह कार्रवाई वृत्ताधिकारी महुवा मनोहरलाल मीना के सुपरविजन एवं महुवा थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार मीना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................