भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का सुभाष मंडल में शुभारंभ

Mar 18, 2026 - 19:21
 0
भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का सुभाष मंडल में शुभारंभ

भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) भाजपा जिला संगठन के निर्देशानुसार सुभाष मंडल के तत्वावधान में संजय कॉलोनी स्थित माहेश्वरी भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया तथा राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की।
14 करोड़ सदस्यों का मजबूत संगठन – पूनिया
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया के अनुसार सतीश पूनिया ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम जनता की पार्टी है, जिसमें लगातार नए लोग जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी आज 14 करोड़ सदस्यों का विशाल परिवार बन चुकी है, जिससे संगठन को राजनीतिक शक्ति मिलती है। पार्टी की बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सुदृढ़ आंतरिक संरचना इसे अन्य दलों से अलग बनाती है।

‘राष्ट्र प्रथम’ भावना से कार्य करता है हर कार्यकर्ता – बैरवा
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि वे इस शिविर में उपमुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक सदस्य ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करता है, जो पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता है।
स्वागत व संचालन
जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रथम सत्र का संचालन मंडल महामंत्री पुनीत प्रताप सिंह एवं पंकज क्षोत्रिय ने किया।
टिफिन बैठक व शतक फिल्म का प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण स्थल पर टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। वहीं रात्रिकालीन सत्र में कार्यकर्ताओं को संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित ‘शतक’ फिल्म भी दिखाई गई।
ये रहे प्रमुख उपस्थितजन
इस अवसर पर प्रशिक्षण अभियान जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, सहसंयोजक अभिश्रुता सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष दीपक पाराशर, जगदीश गुर्जर, भारत वर्मा, मंडल मंत्री अर्चित मूंदड़ा, दिनेश माली, गुरु , सुरेंद्र तिवारी, राहुल मेहता, प्रहलाद त्रिपाठी, मंजू चेचाणी, गोपाल तेली, सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, ललित अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, महावीर समदानी, मंजू पालीवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................