समाजसेवी हिम्मत सिंह राठौड़ ने की गांव में 21 लाख की लागत से स्वागत द्वार बनाने की घोषणा

Mar 18, 2026 - 19:57
 0
समाजसेवी हिम्मत सिंह राठौड़ ने की गांव में 21 लाख की लागत से स्वागत द्वार बनाने की घोषणा

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। अपना गांव, अपनी मिट्टी, अपना स्वाभिमान की भावना को चरितार्थ करते हुए मामडोली के समाजसेवी और वीर तेजा गोशाला समिति के अध्यक्ष हिम्मत सिंह राठौड़ ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पैतृक गांव को एक बड़ी सौगात दी है। राठौड़ ने गांव के मुख्य मार्ग पर 21 लाख रुपये की लागत से दो भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ​समाजसेवी हिम्मत सिंह राठौड़ ने फिजूलखर्ची और होटल पार्टियों की चकाचौंध से दूर रहकर सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने वीर तेजा गोशाला पहुंचकर गोमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की और विश्व शांति की कामना की।

 इस अवसर पर उन्होंने गोवंश को हरा रिजका और ढाई क्विंटल दलिया-लापसी खिलाकर पुण्य लाभ कमाया। ​गोशाला में कार्यक्रम के दौरान सरपंच पूसाराम ने गांव के सौंदर्यीकरण और विकास पर चर्चा की। सरपंच की प्रेरणा से प्रभावित होकर हिम्मत सिंह ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए कांकड़ सीमा पर मकराना मार्बल से निर्मित दो भव्य प्रवेश द्वार बनवाने का संकल्प लिया। यह स्वागत द्वार न केवल गांव की सांस्कृतिक पहचान बनेगा, बल्कि प्रवासियों द्वारा अपनी मिट्टी के प्रति जिम्मेदारी का एक बड़ा संदेश भी देगा। ​मकराना मार्बल से बनने वाला यह द्वार गांव की सामाजिक और सांस्कृतिक छवि को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। यह न केवल आगंतुकों का स्वागत करेगा, बल्कि गांव के गौरवशाली इतिहास को भी प्रदर्शित करेगा। इस ऐतिहासिक घोषणा के दौरान शक्ति सिंह, नटवर सिंह, जीवराज, परमा राम, राजेंद्र पांडे, पप्पुराम जोया, छोटूराम, अमराराम लेगा, मोडू राम जोया, भंवर लाल मुंडेल और मोहन राम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................