कठूमर में गैलेक्सी बीएससी आयुर्वैदिक नर्सिंग कॉलेज का हुआ शुभारंभ
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के खेरली बाईपास रोड स्थित जीआईएस गैलेक्सी ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के तहत गैलेक्सी बीएससी आयुर्वैदिक नर्सिंग कॉलेज का शुभारंभ हो गया है।
संस्थान के प्रबंधक मनोज चौधरी ने बताया कि कस्बे के जीआईएस गैलेक्सी ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन ने कैंपस में नया संस्थान बीएससी आयुर्वेद नर्सिंग कॉलेज शुरू किया है। जो आयुर्वेद नर्सिंग में बीएससी कोर्स प्रदान करता है।
इससे क्षेत्र के युवाओं में नया करियर के विकल्प मिलने के दरवाजे खुले रहेंगे। इस कोर्स की अवधि 4 वर्ष है और यह 10+2 पास छात्रों के लिए है। कॉलेज में दाखिले के लिए इस नंबर +91-9460-960-555, 9462-960-555 पर संपर्क कर सकते हैं।