छात्र की फर्जी हाजिरी लगाकर MDM पोषाहार उठाने का आरोप लगाया, जांच शुरू

Mar 19, 2026 - 11:53
Mar 19, 2026 - 12:04
 0
छात्र की फर्जी हाजिरी लगाकर MDM पोषाहार उठाने का आरोप लगाया, जांच शुरू

किशनगढ़‌बास पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाजोर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक छात्र के अवकाश पर रहने के दौरान उसके नाम की फर्जी हाजिरी लगाकर पोषाहार में गबन करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायत देकर जांच की मांग की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) खैरथल-तिजारा रमेश चंद मेघ ने बताया कि जाजोर निवासी वसीम खान ने शिकायत दी है कि उनका बेटा कक्षा 6 में अध्ययनरत है। जो 2 से 13 फरवरी तक हरियाणा के गांव जराली में गया था। इस अवधि के लिए अवकाश का प्रार्थना पत्र भी विद्यालय में संबंधित अध्यापक को दिया गया था। इसके बावजूद विद्यालय प्रशासन ने छात्र के नाम से हाजिरी दर्ज कर पोषाहार का लाभ उठाया। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच किशनगढ़बास सीबीईओ को सौंपी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है