जोहड़ में डूबने से 2 भाइयों की मौत: रोते हुए डॉ किरोड़ी मीणा के पैरों में गिरी मां, दादी से मिलकर लौटते समय नहाने रुके

Mar 16, 2026 - 19:54
 0
जोहड़ में डूबने से 2 भाइयों की मौत: रोते हुए डॉ किरोड़ी मीणा के पैरों में गिरी मां, दादी से मिलकर लौटते समय नहाने रुके

लक्ष्मणगढ़ (अलवर /कमलेश जैन) लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी पुरण बलाई के दोनों बेटों की शेखपुर के जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी रसूलपुर गांव पहुंचे। इस दौरान बच्चों की मां किरोड़ी लाल मीणा के पैरों में गिरकर फूट-फूटकर रोने लगी। मंत्री ने बिलखती मां को ढांढस बंधाया और सरकार की तरफ से पूरी मदद का आश्वासन दिया।

तलाशी के दौरान जोहड़ के चारों तरफ ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गईदरअसल, लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी पुरण बलाई के दोनों बेटे मनीष बलाई (15) वर्ष व संदीप बलाई (12) रविवार सुबह दस बजे अपने घर से जंगल में रह रही दादी के पास गए थे। दोपहर करीब ढ़ाई बजे दादी मां के घर से करीब पांच सौ मीटर दूर जलाशय के किनारे पर बेवड़ी के बेर खाने के लिए निकले थे। वहां खेतों में गेहूं काट रही मजदूर महिलाओं ने उन्हें भगाया था। तो दोनों बच्चे वहां से भाग गए।जोहड़ के किनारे पर कपड़े दिखने के बाद ग्रामीणों ने उसमें ढूंढना शुरू किया

वहां से निकलने के बाद दोनों भाई बेवड़ी से ओझल होकर जोहड़ में नहाने उतर गए। घर नहीं पंहुचने पर परिजनों ने दोनों बच्चों को खूब ढूढ़ा लेकिन नहीं मिले।

सोमवार को खेतों पर पहुंचे मजदूरों ने जोहड़ के पास कपड़े देखे थे। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जोहड़ पर जुट गई। जोहड़ में शव दिखने के बाद पुलिस को बुलाया गया।

लक्ष्मणगढ़ डीएसपी कैलाश जिंदल पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और दोनों बच्चों का शव बाहर निकलवाया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा व राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा घटनास्थल पर पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाने का आश्वासन दिया।दोनों बच्चों की मौत के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल है, माता पिता मजदूरी करते हैंदरअसल प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अलवर जिला स्तरीय अधिकारियों की मीटिंग में हिस्सा लेने गए थे, वह मीटिंग के बाद जयपुर लौट रहे थे। इस घटना का पता चलने पर रसूलपुर गांव पहुंचे। डॉ किरोड़ी मीणा बिलखती मां के पास गए। उनको ढांढ़स बंधाने का प्रयास किया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बेटे पानी में डूब गए। जिनको बचाया नहीं जा सका। घटना होने के बाद पता चला कि जोहड़ में बालक डूबे हुए हैं।प्रभारी मंत्री किरोड़ी मीणा के पैरों में गिरकर बिलख-बिलखकर रोने लगी मांयह घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है। ढू़ढ़ते वक्त आज जोहड़ किनारे कुछ कपड़े दिखने पर दोनों बच्चों का पता चला उसके बाद सर्च अभियान चलाकर शव बाहर निकलवाया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................