प्रशिक्षण किसी भी संगठन की आत्मा होती है : बगड़ी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित, बताया आगामी दिनों में मण्डल व जिलास्तर के प्रशिक्षण वर्ग होंगे
सिरोही (रमेश सुथार) प्रदेश में शुरू हो रहे भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की विस्तृत कार्य योजना को लेकर जिला कार्यशाला में आए पार्टी के जिले के कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह बगड़ी ने कहा कि आगामी दिनों में मंडल व जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे, जिसमें कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा, संगठन की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जानकर सही तरीके से समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
बुधवार को सिरोही जिले के स्वरूपगंज के बालाजी भवन में आयोजित भाजपा जिला कार्यशाला आयोजन की जानकारी देते हुए लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि जिला कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम गान के साथ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह बगड़ी का जिला भाजपा की ओर से गर्मजोशी पूर्वक स्वागत किया गया।
जिला भाजपा टीम और कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर प्रदेश महामंत्री बगड़ी ने बताया कि आगामी दिनों में भारतीय जनता पार्टी मंडल व जिला स्तर पर अब तक के सबसे बड़े राजनीतिक प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ करेंगी। उन्होंने कहा कि जिले में विस्तृत योजना बनाकर प्रशिक्षण महाअभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें और हमारे कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प के साथ पार्टी को अधिक शसक्त बनाने में सक्षम बने।
बगड़ी ने कहा कि इस महअभियान के माध्यम से कार्यकर्ता वैचारिक रूप से और अधिक सशक्त होकर प्रदेश व विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेंगे। प्रदेश महामंत्री ने जिले के कार्यकर्ताओं से अभियान से जुड़ने का आवाहन कर कहा कि भाजपा छोटे से पौधे से आज एक वटवृक्ष बना है उसमें विचार, रीति नीति का योगदान महत्वपूर्ण है। कहा कि नए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन के बारे में बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा। इस मौके पर बगड़ी ने कार्यकर्ता को एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि हम एक मुखी बने और आगे बढ़े तथा जिनको जो जिम्मेदारी है मिली है उस जवाबदेहि को बखूबी निभाएं।
कार्यालय के प्रारंभ में प्रदेश महामंत्री ने एक-एक कर उपस्थित की समीक्षा के साथ परिचय प्राप्त किया। उन्होंने जिला संगठन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सिरोही जिला संगठनात्मक दृष्टि से उत्साह पूर्वक कार्य कर रहा है। इस पर्व जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने बैठक की कार्य योजना से अवगत करवाया और जिले का प्रतिवेदन व कार्य व प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। भंडारी ने प्रशिक्षण महाअभियान के सात विषयों की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन में नवनियुक्त सदस्यों एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान, श्रीमती पायल परशुरामपुरिया एवं नारायण देवासी के मनोंनयन पर जिले की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। जिला कार्य समिति बैठक को पूर्व सांसद देवजी एम पटेल, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पूर्व विधायक जगसीराम कोली आदि ने संबोधित किया और संचालन कार्यक्रम संयोजक महामंत्री नरपतसिंह राणावत व गणपतसिंह राठौड ने किया।
- प्रशिक्षण वर्ग की योजना :
जिले में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के लिए जिला स्तर पर चार सदस्यों की टोली और मंडल स्तर पर तीन कार्यकर्ताओं की टोली का गठन किया गया है। जिला स्तर पर सात प्लस सात वक्ताओं के नाम चयन किए गए हैं। चॉइस घंटे की अवधि का रात्रि प्रवास वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा जिसके लिए समस्त सामग्री प्रदेश द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।
- इनकी रही उपस्थित :
विधायक समाराम गरासिया, जिला महामंत्री रामलाल रनोरा, प्रधान नितिन बंसल, हंसमुख मेघवाल, प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व उनकी टीम, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तथा अभियान को लेकर नियुक्त किए गए सभी सदस्य जिला कार्य समिति बैठक में मौजूद थे।