पूर्व विधायक रामहेत यादव ने प्रशासन को कराया क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत
खैरथल (हीरालाल भूरानी) पूर्व विधायक रामहेत यादव ने बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक रामहेत यादव के नेतृत्व में जिला परिषद क्षेत्र के विभिन्न पार्षदों व जनप्रतिनिधियों ने बिजली व पानी से संबंधित समस्याओं को अतिरिक्त जिला कलेक्टर के समक्ष रखा।
जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संबोधित विभाग के अधिकारियों को उचित समाधान के दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व सभापति अशोक डाटा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता, रामबाबू जाटव, सुमित रोघा, महेंद्र पाल सिंह, प्रकाश यादव, प्रमिल जसोरिया, सतीश चौहान, कालू पंडित, पूरण झाबुला, मुरारी लाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।