गुरूमाया आश्रम पर रामायाण पाठ का 19 मार्च को शुभारम्भ व कलश यात्रा; टुण्डपुरा में 28 मार्च को सन्त समागम एवं भण्डारा
हलैना (विष्णु मित्तल) श्री गुरूमाया भक्त मण्डल एवं सिद्व पुरूष सन्त स्वर्गीय रंगली भगत जी महाराज के शिष्यों के द्वारा गांव टुण्डपुरा स्थित श्री गुरूमाया आश्रम पर 19 से 28 मार्च तक राष्ट्रीय सन्त बालकदास महाराज एवं साधुबाबा के सानिध्यं में श्री दुर्गा व श्रीराम महायज्ञ, रामायाण पाठ, सन्त समागम एवं सन्त दर्शन का आयोजन होगा, जो 28 मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति, सन्त विदाई एवं भव्य भण्डारे के साथ होगा और 19 मार्च को ये सभी कार्यक्रम कलश यात्रा एवं श्री गिरिराज धरण की महाआरती के साथ होंगे। आश्रम के सेवक परसराम भगत एवं मण्डल सदस्य हरसहाय मीणा ने बताया कि सिद्व पुरूष रंगली भगत जी महाराज की जन्मभूमि पर वर्ष 1957 से ये धार्मिक मनाया जाता है, जिसका शुभारम्भ दस दिन पहले शुरू हो जाता है। 19 मार्च को कलश यात्रा एवं महाआरती के साथ रामायण पाठ, श्री राम व श्री दुर्गा महायज्ञ, सन्त समागम, कीर्तन, प्रवचन आदि कार्यक्रम शुरू हो जाऐगे। 28 मार्च को सन्त दर्शन एवं सन्त विदाई, यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भण्डारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगाकार्यक्रम के अन्तिम दिन आयोजित कार्यक्रम में मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन, अयोध्या, पुष्कर, कामवन, काशी, उज्जैन आदि स्थान के सन्त तथा स्थानीय व क्षेत्र के 30 गांवो सहित दौसा, करौली, डीग, धौलपुर, टोंक, अलवर, आगरा, मथुरा, ग्वालियर, भिण्ड, जयपुर आदि जिले के श्रंद्वालु व सन्त भाग लेंगे। कार्यक्रम की शुरूआत से पहले आश्रम पर यज्ञशाला एवं गुरूमाया की पूजा-अर्चना की, जिसमें आश्रम के सेवक भगवान सहाय मास्टर एवं पण्डा बाबा , साधु बाबा, परशराम भगत, सन्तोष बाबा, दिनेश पण्डित, अबे भगत, हरसाय ठेकेदार, अमर सिंह, सुभाष भगत, घनश्याम भगत आदि मौजूद रहे।