अंतर्राष्ट्रीय ज्योति संगोष्ठी में जाने-माने शिक्षाविद एवं ज्योतिषाचार्य पंडित संजय शास्त्री करेंगे शिरकत
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ज्योति संगोष्ठी में क्षेत्र के जाने-माने शिक्षाविद एवं ज्योतिषचार्य पंडित संजय शास्त्री शिरकत करेंगे l इस सेमिनार का विषय होगा नव संवत्सर पंचांग काल गणना एवं ज्योतिषीय परामर्श से समस्याओं का समाधान l उनके साथ सेवानिवृत्ति तहसीलदार गजानंद लाटा भी इस सेमिनार में भाग लेंगे l यह परिषद देश-विदेश में समय-समय पर सेमिनार आयोजित करवाता रहा है l इससे पूर्व भी श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में यह सेमिनार आयोजित करवा चुका हैl गौरव तालाब है कि संजय शास्त्री चाणक्य गुरु में मनोविज्ञान और ज्योतिष की प्रोफेसर हैं l सम समापन के लेख अखबारों में प्रकाशित होते रहते हैं l