सऊदी अरब में हज पर गई झुंझुनूं की एक महिला मौत

Jun 20, 2024 - 16:38
 0
सऊदी अरब में हज पर गई झुंझुनूं की एक महिला मौत

झुंझुनूं (सुमेरसिंह राव) सऊदी अरब में हज पर गई झुंझुनूं की एक महिला की मौत हो गई। झुंझुनूं के मलसीसर उपखण्ड़ के जाबासर गांव की रहने वाली शहनाज बानो (63) पति मोहम्मद यूनुस के साथ 22 मई को झुंझुनूं से सऊदी अरब गई थी।

राज्य हज कमेटी के सदस्य रियाज फारूकी ने बताया- इस साल से झुंझुनूं से 72 लोग हज पर गए थे। इनमें 35 महिलाएं और 37 पुरुष थे। मक्का से 12 किलोमीटर दूर मीना शहर में अचानक शहनाज की तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। गर्मी से मौत होने की जानकारी मिली है। शुरुआती जानकारी में महिला की मौत की वजह हीट स्ट्रोक माना जा रहा है।

 शहनाज बानो के बेटे इमरान खान ने बताया- मेरी माताजी की मौत 16 जून को हो गई थी। हमें 17 जून को जानकारी मिली। शव को वहीं दफ्न किया जाएगा। इस बार गर्मी के कारण सऊदी अरब में बड़ी संख्या में हाजियों की मौत हुई है। ज्यादातर मौतें गर्मी की वजह से बीमार पड़ने के चलते हुई हैं। इनमें भारत से गए हाजी भी शामिल हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................