तिजारा विकास मंच के संस्थापक जय सिंह सैन ने वृद्ध आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन
![तिजारा विकास मंच के संस्थापक जय सिंह सैन ने वृद्ध आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_6676530f66ec6.jpg)
तिजारा (मुकेश शर्मा)
तिजारा विकास मंच के संस्थापक एवं वरिष्ठ अध्यापक जय सिंह सैन ने अपने 54 वे जन्म दिवस को असहाय और गरीब लोगों के बीच में बाईपास पर स्थित तीर्थ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग लोगों के बीच में मनाया, इस अवसर पर सभी बुजुर्ग लोगों को वस्त्र, मिठाई एवं फूल माला पहनाकर उनका आदर सत्कार किया गया, और उनका आशीर्वाद प्राप्त करके अपने जन्मदिन को हंसी खुशी से मनाया। तिजारा विकास मंच द्वारा कस्बे में पिछले कई सालों से सामाजिक क्षेत्र में, पर्यावरण एवं जीवरक्षा और असहाय लोगों की सेवा करने व अन्य गतिविधियों द्वारा समाज में प्रेरणादाई कार्य किए जाते रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक महेंद्र बर्मन, श्रीमती नीलम यादव प्रधानाचार्या, डॉ भारती पाल वरिष्ठ अध्यापिका, राकेश वर्मा, चंद्रेश सैनी, दिनेश बंसल, नेत्रपाल सिंह यादव एवं आश्रम संचालिका श्रीमती अर्चना यादव सहित आश्रम के सभी वृद्ध जन एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)