आम आदमी पार्टी की संभागीय स्तरीय बैठक आयोजित,जिलास्तरीय अधिकारियों व पदाधिकारियों दिये निर्देश

Jul 20, 2024 - 19:43
 0
आम आदमी पार्टी  की संभागीय स्तरीय बैठक आयोजित,जिलास्तरीय अधिकारियों व पदाधिकारियों दिये निर्देश

सुमेरपुर -  आम आदमी पार्टी की संभागीय बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष केसर काठात के सानिध्य में शनिवार को आयोजित हुई।
शहर अध्यक्ष महावीर दाधीच ने बताया कि पुराडा रोड संजयनगर में स्थित अम्बेडकर भवन में पाली संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष केसर काठात ने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुये पाली, जालोर, सिरोही व सांचोर जिलाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। साथ काठात ने आने वाले नगर परिषद, नगरपालिका व ग्राम पंचायतों के चुनावों को मध्य नजर रखते हुये पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। अल्प संख्यक प्रदेशाध्यक्ष रमजान खान ने बूथ को मजबूत करने पर जोर देते हुये हर वर्ग को जोडने का आह्वान किया। लोकसभा सचिव माधोसिंह राजपुरोहित ने संगठन की कमियो को बताते हुये नये उर्जावान कार्यकर्ताआें की नियुक्ति की मांग रखी। लोक सभा सह सचिव नरपतसिंह जैतावत ने कहा कि केजरीवालजी के दिशा निर्देशों को यदि कार्यकर्ता अपना ले तो पार्टी स्वतः ही मजबूत हो जायेगी। पाली जिलाध्यक्ष मुकेश सांखला ने पाली जिले के 6 विधानसभाओं की संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढाने पर जोर दिया। अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अकरम सिलावट ने दिल्ली व पंजाब में जिस प्रकार से आम आदमी ने सरकार बनाई उसी तर्ज सुमेरपुर नगर पालिका में बोर्ड बनाने का भरोसा दिलाया। जालोर अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष नारायण मीणा ने जालोर में आम आदमी पार्टी को मजबूत करते हुये आगामी चुनावों में सीटे निकालने का भरोसा दिलाया। सिरोही महिला अध्यक्ष ललिता मेघवाल ने सिरोही, आबूरोड, रेवदर व शिवगंज में आगामी बोर्डों के निर्माण में महिला शक्ति का विशेष पद रहेगा। सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष गणेश मीणा ने ग्रामीण क्षेत्रों में आम आदमी की आवाज विभिन्न पार्टियों द्वारा दबाने को लेकर बात रखी, जिस पर सुमेरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रज्जाक खान ने आम आदमी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाकर समस्याओं के निराकरण में अहम भागीदारी निभाने का आह्वान किया। शहर अध्यक्ष महावीर दाधीच ने सुमेरपुर के 35 वार्डों से उर्जावान व निष्ठावान पार्टी कार्यकताओं को चुनाव मे जिताने का भरोसा दिलाया और पालिका में आम आदमी पार्टी का बोर्ड गठन करने का विश्वास दिलाया। 
    बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष काठात ने जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, विधानसभा अघ्यक्ष, शहर अध्यक्षों, सर्कल प्रभारियों, वार्ड प्रभारियों की नियुक्तियां प्रदान की साथ ही पार्टी की विचारधारा पर शपथ ग्रहण करवाई गई। बैठक में रामलाल जाट, रूस्तम सिलावट, ठाकुरराम मीणा, राजेश चावरिया, रूपाराम मेघवाल, हेमाराम गुर्जर, सज्जनसिंह, उदाराम, मनोहरसिंह, दिनेशसिंह सिसोदिया, बबलु भाटी, राजेन्द्रसिंह, रविन्द्र गिरी, मोईनुद्दीन शेख, माणक पंवार, सरफराज समेत समस्त आम आदमी पार्टी पदाधिकारी व सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • बरकत खां की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................