हरियाली तीज त्योहार के चलते दातागंज आदर्श नगर पालिका में हुआ मेंहदी प्रतियोगिता कार्यक्रम

Aug 7, 2024 - 09:33
 0
हरियाली तीज त्योहार के चलते दातागंज आदर्श नगर पालिका में हुआ मेंहदी प्रतियोगिता कार्यक्रम

बदायूँ/यूपी (अभिषेक वर्मा) 

तीज त्योहार एवं सावन के महीने के चलते नगर दातागंज की आदर्श नगर पालिका परिषद दातागंज में  मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, महिलाओं ने मेहंदी रचाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विजेताओं ने पुरस्कार भी जीता।  मेहंदी प्रतियोगिता में कई बालिकाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख दातागंज अतेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ़ अंकित भैया ने कहा कि मेहंदी हरियाली और शुभ की प्रतीक होती है। उन्होंने कार्यक्रम में विजेताओं को आदर्श नगर पालिका परिषद दातागंज चेयरपर्सन नैना गुप्ता एवं भाजपा नेता नितिन गुप्ता के साथ ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र वितरण किया। प्रथम स्थान पर आने वाली माही कश्यप ,द्वितीय रहीं सीमा राठौर और तृतीय स्थान पर रहीं शिज़ा तनवीर को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में इसमें छात्राओं ने उत्साह दिखाया। कार्यक्रम के समापन पर सर्व समाज हितैषी भाजपा नेता नितिन गुप्ता उर्फ़ अनूप भैया ने कार्यक्रम में पधार कर आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। उन्हें खाना खा कर ही जाने का कहा, कार्यक्रम की व्यवस्था चेयरपर्सन  के पुत्र लक्ष्य गुप्ता ने की। वही इस कार्यक्रम में जनपद के कई छात्राओं नें भाग लिया, कई मुस्लिम समाज की महिलाओं का आगमन देखने कों मिला। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने तीज व सावन के गीत गाए, महिलाओं ने कार्यक्रम में मेहंदी भी लगाई इस संबध में हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा से वार्ता होने पर दातागंज चेयरपर्सन नैना गुप्ता ने बताया कि मेरे कार्यकाल से ही इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई  है, तीज पर कार्यक्रम हमारे महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। यह हमारी संस्कृति है। तीज हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। हरियाली तीज हमें बचपन की याद दिलाती है। मेरा मानना है कि सावन महीने एवं तीज त्योहार के चलते घर पर रहने वाली महिलाओं  का भी थोड़ा एन्जॉय हों , नगर मेरा परिवार है उनके साथ मैं भी त्योहार को सभी के साथ मानाती हूँ, यहाँ बच्चों के लिए भी प्रतियोगिता रखी थी गेम रखे, महिलाओं को घर पर खाना न बनाना पड़े इसलिए सपरिवार खाना की व्यवस्था रखी गई है, सात अगस्त को झूले की भी व्यवस्था होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................