भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक का हुआ आयोजन

Aug 11, 2024 - 18:06
 0
भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर / कमलेश जैन)  भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित की गई।  बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट नरपत सिंह राजपूत द्वारा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि अलवर दक्षिण के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पांडा रहे । बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की फोटो पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। मंडल अध्यक्ष द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया देश में मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का जनता तक सुगमता से पहुंचाने की बात कही। मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। मुख्य वक्ता राजकुमार पांडा द्वारा कार्य समिति का महत्व संगठन में कार्यकर्ता की भूमिका एवं कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की पहचान संबंधी प्रमुख मुद्दों पर प्रमुखता से प्रकाश डाला गया। सभी को एक जुटता से रहकर पार्टी को मजबूत करने एवं आने वाले समय में चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। आगामी तीन दिवस पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाना हेतु आवाहन किया। जिसमें एक पेड़ मां के नाम,तिरंगा यात्रा एवं 15 अगस्त को अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा पहराने हेतु निर्देशित किया। बैठक में  ईश्वर नकडा कैलाश बजाज सुनील अटोलिया बलराज गुप्ता भगवान सहाय गुप्ता रोहिताश शर्मा बाबूलाल सिद्ध सुनील मुरारिया राजपाल सिंह राहुल पटेल साहिल शर्मा अमित कटारा लोकेश पंडित राजवीर चौधरी जल सिंह चौधरी आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................