गोविंदगढ़ में आंगनवाड़ी केंद्र पर हुआ गोदभराई व प्रवेशोत्सव कार्यक्रम:पोषण को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

Sep 11, 2024 - 22:41
 0
गोविंदगढ़ में आंगनवाड़ी केंद्र पर हुआ गोदभराई व प्रवेशोत्सव कार्यक्रम:पोषण को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

गोविन्दगढ़,अलवर
राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के तहत आज बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा गोविंदगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 पर गोद भराई व प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे आज सामुदायिक गतिविधियों के तहत केंद्र से जुड़ी गर्भवती महिलाओं और नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही पोषण माह की गतिविधियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हरभजन कौर ने बताया कि बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 में गोविंदगढ़ की निवासी ईश्वरी गुप्ता ,नेहा शर्मा ,पिंकी, बीना सैनी ओर काजल की गोद भराई कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने मंगल गीत गाकर उनके आने वाले बच्चे के सुखद भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में उर्मिला शर्मा, नवल बाई ,सुनीता सेन, सोनू सैन, आशा महिलाओं के द्वारा गोद भराई की गई। नव प्रवेशित बालिका दीक्षिता का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसके तहत अफसरा ,यशी शर्मा, भव्या गोयल का माला पहनाकर और मुंह मीठा करके सम्मान किया गया साथ ही पाठ्य सामग्री भी प्रदान की गई। पोषाहार और मोटे अनाज के विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनिया कौचर  ने मौजूद सभी महिलाओं को गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, पोषण, एनीमिया से बचाव, स्तनपान और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही पोषण माह की गतिविधियों के बारे में बताकर आंगनबाड़ी केंद्र से अधिक से अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम में आंगनबाडी कार्यकर्ता - सोनिया कोचर, हरभजन कौर ,सत्या अरोरा, उर्मिला गुप्ता ,सपना मीणा, बबीता रानी सहायिका - शशीकान्ता शर्मा, नीलम देवी, लक्ष्मी, मधु सहित अन्य महिलाओ  ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................