राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फार यूनिटी का आयोजन

Oct 31, 2025 - 15:59
 0
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फार यूनिटी का आयोजन

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
रैणी थाना पुलिस कीओर से राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पुलिस कर्मियों ने थाना परिसर से बस स्टैंड तक दौड़ लगाई, और फिर मुख्य बाजार होते हुए  वापसी कर एकता का संदेश दिया। थानाधिकारी रामजीलाल मीना के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ में थाना स्टाफ सहित सी एल जी सदस्य, पुलिस मित्र, वकील व अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस कर्मियों ने हाथों में बैनर लेकर “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” और राष्ट्रीय एकता बनाए रखें के नारे लगाए। थानाधिकारी ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया जाने वाला यह दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ली।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................