भाजपाइयों के द्वारा की जा रही राहुल गांधी के खिलाफअभद्र टिप्पणी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Sep 24, 2024 - 17:58
 0
भाजपाइयों के द्वारा की जा रही राहुल गांधी के खिलाफअभद्र टिप्पणी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर)  लक्ष्मणगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे के पुराने बस स्टैंड स्थित भगत सिंह सर्किल पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व भाजपाईयों के द्वारा की जा रही अभद्र टिप्पणी व बयानों के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
देश के गरीब, किसान व युवाओं की आवाज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के नेता केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की हिंसक बयानबाजी के खिलाफ मंगलवार को लक्ष्मणगढ़ में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व भाजपाईयों के द्वारा की जा रही अभद्र टिप्पणी व बयानों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं की टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लॉक कांग्रेस  उपाध्यक्ष आसम खेलदार ने कहा कि दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी के खिलाफ लगातार भाजपा नेताओं द्वारा हिंसक टिप्पणियां की जा रही है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री उस पर चुप्पी साधे हुए है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओ की मांग है कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू अपने बयान के लिए माफ़ी मांगे।
विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश इंदोरिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष बृज लाल मीना, ब्लॉक उपाध्यक्ष आसाम खेलदार, ब्लॉक उपाध्यक्ष हारून खान, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कान्त भारद्वाज , पूर्व ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्योदान प्रजापत, ब्लॉक सचिव सद्दाम जोरवाल, सुभम नागर, पूर्व डायरेक्टर सूरज प्रकाश बैरवा, रामसिंग सरपंच झालटाला, योगेश जांगिड़, समय चंद,  रूजदार नागल खानजादी, उस्मान खान, जाहिर खान, शेरसिंह बौद्ध , विश्वेंद्र चौधरी, अशोक सैन, पन्ना जाटव, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता  शामिल हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................