अलवर में फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, फिरौती में मांगे साढ़े तीन लाख, नग्न कर पीटा, वीडियो भेजा परिजनों को भेजने वाले 4 गिरफ्तार

Jul 16, 2025 - 12:20
 0
अलवर में फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, फिरौती में मांगे साढ़े तीन लाख, नग्न कर पीटा, वीडियो भेजा परिजनों को भेजने वाले 4 गिरफ्तार

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के बाला डेहरा गांव से अपहृत युवक के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया ।
 फिल्मी अंदाज़ में किए गए इस अपहरण में चार बदमाशों को बूंदी जिले से बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले के पीछे पैसे का लेन-देन और साइबर फ्रॉड से जुड़ी गतिविधियां हो सकती हैं। आरोपियों ने युवक को नंगा कर पीटा और वीडियो परिजनों को भेजकर साढ़े तीन लाख की फिरौती मांगी। परिजन पचास हजार रुपए ट्रांसफर भी कर चुके थे। लेकिन पुलिस की तत्परता से युवक को समय रहते बचा लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कियुवक के अपहरण की सूचना मिलते ही टीम गठित की, और अपने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से लोकेशन ट्रेस कर ली। बूंदी पुलिस के सहयोग से युवक को मुक्त करवाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने आरोपियों को बैंक खाता किराए पर दिया था और पैसे नहीं लौटाने पर उसका अपहरण किया गया। मामले में साइबर फ्रॉड की भी जांच की जा रही है ।
अलवर के सदर थाना क्षेत्र के बाला डेहरा गांव से सोमवार शाम अगवा किए गए युवक हंसराज (उम्र 22) को अलवर पुलिस ने बूंदी जिले से सुरक्षित मुक्त कराया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है, जिनमें दो आरोपी बूंदी जिले और दो खैरथल क्षेत्र के निवासी हैं।हंसराज सोमवार को डेहरा बस स्टैंड से बाइक से लौट रहा था, तभी बदमाशों ने रास्ते में उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसे कार में डालकर बूंदी ले गए और परिजनों से साढ़े तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर युवक को नंगा कर बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो परिजनों को भेजा। परिजन घबरा गए और 50 हजार रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
पुलिस नेबूंदी पुलिस के सहयोग से नाकाबंदी कर युवक को छुड़ाकर चारों आरोपियों को दबोच लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने आरोपियों को बैंक खाता किराए पर दिया था, जो ट्रेडिंग और संभवतः साइबर फ्रॉड से जुड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................