अग्रवाल महिला मण्डल का पौष बड़ा महोत्सव:श्री अग्रवाल महिला मण्डल द्वारा मनाया नववर्ष

Jan 7, 2025 - 13:21
 0
अग्रवाल महिला मण्डल का पौष बड़ा महोत्सव:श्री अग्रवाल महिला मण्डल द्वारा मनाया नववर्ष

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 

   अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के तत्वाधान में गठित श्री अग्रवाल महिला मण्डल द्वारा नववर्ष मनाया गया। कल अग्रवाल भवन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अग्रवाल समाज के मुख्य संरक्षक अशोक सिंघानिया थे, अध्यक्षता मंडल की अध्यक्ष शालिनी मित्तल और विशिष्ट अथिति अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नरेश गर्ग, सचिव प्रमोद सिंघानिया, नवीन मंगल और सुरेश गोयल थे।

महिला मण्डल की सचिव सारिका गर्ग ने बताया कि सर्वप्रथम गणेश जी और अग्रसेन महाराज की प्रतिमा  के सम्मुख अशोक जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद अध्यक्ष शालिनी और सचिव सारिका ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अध्यक्ष और सचिव का शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत महिलाओं ने बहुत से कार्यक्रम किए जिनमें क्विज, प्रश्नोत्तरी, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम किए और फिर ठाकुर जी के भोग लगाकर पौष बड़ा प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता  पल्लवी,  चारु, अमीषा, गुड्डन, पूजा और सौम्या रही जिन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महिला मण्डल के इस कार्यक्रम में शालिनी अग्रवाल सारिका गर्ग, नेहा मंगल, मंजू गोयल, मीनाक्षी गर्ग, प्रतिमा गोयल,  रूपाली, ज्योति,  अर्चना,  रुचि गोयल,  शिखा,  रुकमणि गोयल, पिंकी, शीला गर्ग, सुनीता, प्रमिला, बंदना, सीमा गोयल  आरती, पूजा, निधी अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................