बाड़मेर में एसीबी की कार्यवाही: पटवारी 30,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Feb 5, 2025 - 14:22
 0
बाड़मेर में एसीबी की कार्यवाही: पटवारी 30,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर (बरकत खान) आज दिनांक 05.02.2025 बुधवार को एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी बाड़मेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी किशनाराम पटवारी, पटवार मण्डल सिणधरी, अतिरिक्त चार्ज कमठाई, तहसील सिणधरी, जिला बालोतरा को परिवादी के ग्राम धन्ने की ढाणी, पटवार मण्डल कमठाई में बाड़मेर-जालोर स्टेट हाईवे पर स्थित कृषि भूमि में से एक बीघा कृषि भूमि का वाणिज्यिक सम्परिवर्तन कराने हेतु मौका रिपोर्ट सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही कर एस.डी.एम. को पत्रावली पेश कर सम्परिवर्तन आदेश जारी करवाकर परिवादी को देने की ऐवज में परिवादी से 90,000 रू. रिश्वत राशि की मांग कर पूर्व में 60,000 रु. प्राप्त किये गये एंव उक्त तय राशि में से शेष 30,000 रू. रिश्वत राशि लेते हुए आरोपी को तहसील कार्यालय सिणधरी के पास स्थित स्वयं के राजकीय क्वार्टर में रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी चौकी बाड़मेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के ग्राम धन्ने की ढाणी, पटवार मण्डल कमठाई में बाड़मेर-जालोर स्टेट हाईवे पर स्थित कृषि भूमि में से एक बीघा कृषि भूमि का वाणिज्यिक सम्परिवर्तन कराने हेतु मौका रिपोर्ट सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही कर संबधित एस.डी.एम. को पत्रावली पेश कर सम्परिवर्तन आदेश जारी करवाकर परिवादी को देने की ऐवज में परिवादी से 90,000 रू. रिश्वती राशि की मांग कर पूर्व में 60,000 रू. प्राप्त किये एंव शेष 30,000 रू. के लिए परिवादी को परेशान कर रहा था।

जिस पर एसीबी रैन्ज जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के सुपरवीजन में आज एसीबी इकाई बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रकुमार द्वारा किशनसिंह चारण उप अधीक्षक पुलिस एसीबी जोधपुर मय एसीबी इकाई बाड़मेर के स्टाफ के साथ ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री किशनाराम पटवारी, पटवार मण्डल सिणधरी, अतिरिक्त चार्ज कमठाई, तहसील सिणधरी, जिला बालोतरा को परिवादी के एक बीघा कृषि भूमि का वाणिज्यिक सम्परिवर्तन आदेश जारी करवाकर देने की ऐवज में तीस हज़ार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया हैं। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी हैं। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................