माघ एकादशी को हुआ गायत्री महायज्ञ लोक कल्याण के लिए दी यज्ञ में आहुतियां

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा के तत्वाधान में स्थानीय कुआं गोपाला वाला में बजरंग लाल सोनी के आचार्यत्व एवं पन्नालाल मीरां देवी के यजमानत्व में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित नागरिकों ने गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ लोक शांति एवं देश की खुशहाली के लिए यज्ञ में आहुतियां दी।
इस आयोजन में सर्वोदय कार्यकर्ता बद्री प्रसाद तंवर, महावीर प्रसाद सैनी, रतनलाल टांक, बनवारी लाल आड़तियां, नवरंग लाल सैनी, सुमन देवी, बाबूलाल, सोहनी देवी, लक्ष्मणराम, माया देवी, बंशीराम, कमलेश देवी, महेंद्र, पार्वती देवी,मंजू देवी, जुगल किशोर, विनोद कुमार एवं अंजू देवी सहित कई लोग उपस्थित थे। ओम शांति एवं सर्वे भवंतु सुखिनः वैदिक मंत्रों के साथ आयोजन का समापन किया गया।






