अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूनेस्को करेगा 101 महिलाओं का सम्मान

Mar 7, 2025 - 20:00
 0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूनेस्को करेगा 101 महिलाओं का सम्मान

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) । स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन, जवाहर फाउंडेशन एवं भारतीय जैन संगठना द्वारा 9 मार्च, रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्ति सम्मान समारोह के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 101 महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। माली ने यह भी बताया कि महिला सम्मान समारोह का उद्देश्य महिलाओं का सर्वागीण विकास तथा उनकी सहभागिता को बढावा देना है, जिससे उन्हें अपनी अंर्तरंग प्रतिभाओं, शक्तियों, योग्यताओं की पहचान हो सके। महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रह के पीछे बाह्य व आंतरिक कारण हो सकते हैं लेकिन इन कारणों के बावजूद महिलाएं अपनी शक्तियों, प्रतिभाओं को पहचानकर सशक्त व स्वावलंबी बन सकती है। महिलाओं में विलक्षण गुण होते हैं आवश्यकता केवल उन्हें उनकी पहचान करने के लिए प्रोत्साहन देने की है। 
भारतीय जैन संगठना के अध्यक्ष अनिल कोठारी ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र से 40 महिलाएं, सामाजिक क्षेत्र से 25 महिलाएं, अभिनय के क्षेत्र में कार्य कर रही 20 महिलाएं, खेल-कूद सहित अन्य क्षेत्रों की 15 महिलाओं सहित कुल 101 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर विशेष सम्मान किया जायेगा। इस समारोह को सफलता पूर्वक सफल बनाने के लिए अतिशीघ्र 5 सदस्यों की एक कमेटी का भी गठन किया जायेगा। इस कमेटी द्वारा ही विभिन्न क्षेत्रों की महिला प्रतिभाओं की पहचानकर इस समारोह में उन्हें आमंत्रित किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है