एडीजे कोर्ट व एसीजेएम कोर्ट स्थापित कराने की मांग, रुपबास संघर्ष समिति ने ज्ञापन सौंप कर दी आंदोलन की चेतावनी

Mar 13, 2025 - 10:51
 0
एडीजे कोर्ट व एसीजेएम कोर्ट स्थापित कराने की मांग,  रुपबास संघर्ष समिति ने ज्ञापन सौंप कर दी आंदोलन की चेतावनी

रूपबास, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)   न्यायालय परिसर में एडीजे व एसीजेएम कोर्ट स्थापित कराने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन 21 वें दिन जारी रहा।
बुधवार को रुपबास संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा, संरक्षक रविंद्र बंसल, राजवीर चाहर, गीतम सिंह परमार, अजय डागुर, प्रभु दयाल खतौलिया व अरुण परमार की नेतृत्व में सदस्यों द्वारा हनुमान मंदिर से रैली निकालकर कोर्ट परिसर में धरने में सम्मिलित होकर समर्थन व्यक्त किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षक नेता हरिशंकर शर्मा ने कहा कि रूपबास में एडीजे व एसीजेएम कोर्ट खुलने से अधिवक्ता ही नहीं आम जनता को प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष लाभ होगा। रविंद्र बंसल ने कहा कि विधायक द्वारा अधिवक्ताओं की मांग लगातार विधानसभा में उठाई जा रही है जो शीघ्र मंजूर होगी। राजवीर सिंह चाहर ,गीतम सिंह परमार, प्रभु दयाल खितौलिया, लाला पार्षद, अरुण परमार, ओमकार शुक्ला ने उद्बोधन व्यक्त कर तन मन धन से आंदोलन में सहयोग करने का आश्वासन दिया। 
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन शर्मा, संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष बंसल, उपाध्याय जयप्रकाश पाराशर एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांग उचित है सरकार को तत्काल आदेश जारी करने चाहिए अन्यथा अधिवक्ताओं को आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। 
रूपा शंकर समिति के अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन शर्मा, संतोष बंसल, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश पाराशर की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को ज्ञापन सौपा।

इस अवसर पर संघर्ष समिति के अजय चौधरी, नरेंद्र सिंह राजावत, कृष्ण गोपाल दत्तात्रेय, मनोज शर्मा, कप्तान सिंह तंवर, मनीष सिंघल, अशोक उपाध्याय, प्रताप दत्तात्रेय, ब्रह्म सिंह दरोगा, प्रताप किरार, परशुराम जटमासी, अवनीश शर्मा, प्रेम प्रकाश पाराशर चंद्रकांत कटारा, मुकुल परमार, नंदकिशोर शर्मा, मोहनलाल शर्मा, गोवर्धन फौजी, सोबरन सिंह राजावत, ताराचंद शर्मा, अशोक भातरा , नरेंद्र परमार, नीरज राजावत, हीरा सिंह कुशवाहा, डोलेंद्र गौड़, कृष्ण डागुर सहित संघर्ष समिति के कार्यकर्ता व अधिवक्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है