पूर्व पार्षद औनाड सिंह की धर्मपत्नी मनी देवी का आकस्मिक निधन
सच्ची समाज सेविका एवं धर्म में आस्था रखने वाली थी स्वर्गीय मनी देवी
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में घूम चक्कर के नजदीक कुआं लाख्याहाली पर पूर्व पार्षद औनाड सिंह सैनी की धर्मपत्नी स्वर्गीय मनी देवी के निधन पर जहां एक तरफ परिवार में शोक की लहर है वहीं उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है l मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद औनाड सिंह अपने वार्ड के दो बार पार्षद रह चुके हैं एवं समाज सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं l मंगलवार 6 मई को उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय मनी देवी का आकस्मिक निधन हो गया जिनकी तीये की बैठक गुरुवार 8 मई को होगी l
मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय मनी देवी एक सच्ची समाज सेवीका तो थी ही साथ ही धर्म में आस्था रखने वाली महिला भी थी साथ ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी भी थी स्वर्गीय मनी देवी l स्वर्गीय मनी देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है l स्वर्गीय मनी देवी के बड़े बेटे प्रकाश बागड़ी, कैलाश बागड़ी एवं पंकज बागड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके परिवार में स्वर्गीय मनी देवी का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद उनके तीये की बैठक 08 मई 2025 को होगी l

