जयपुर डिस्कॉम का खैरथल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 उपभोक्ताओं पर 28 लाख रुपए का जुर्माना

Jun 19, 2025 - 12:36
 0
जयपुर डिस्कॉम का खैरथल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 उपभोक्ताओं पर 28 लाख  रुपए  का जुर्माना

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
       जयपुर डिस्कॉम द्वारा अधीक्षण अभियन्ता जे. पी. बैरवा के निर्देशन एंव अधिशाषी अभियन्ता राम रतन के नेतृत्व में बुधवार प्रातः 4:00 बजे से खैरथल, कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत चोरी के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस सघन कार्रवाई के दौरान कुल 35 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की विभिन्न धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए मौके पर ही वीसीआर भरी गई। साथ ही उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन एवं अवैध सामग्री जब्त कर दी गई। इन मामलों में कुल ₹28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डिस्कॉम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नियत समयावधि में जुर्माना जमा नहीं कराया गया, तो संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इस छापेमारी अभियान में डिस्कॉम की कई टीमें तथा पुलिस थाना सतर्कता बहरोड़ का दल भी सम्मिलित रहा। विशेष दल में दिनेश भड़ाना, सहायक अभियन्ता, खैरथल, नवीन यादव, सहायक अभियन्ता, सोडावास, आशीष श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता, मुंडावर, अनीश कुमार, सहायक अभियन्ता, किशनगढ़ बास, डी.आर. मीणा, सहायक अभियन्ता, हस्सौली शामिल रहे।

सहायक अभियन्ता दिनेश भड़ाना ने बताया कि भविष्य में भी प्रातःकालीन एवं रात्रिकालीन समय में इसी प्रकार के छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................