जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में आमजन के सुने परिवाद:24 जून से 9 जुलाई तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा

Jun 19, 2025 - 12:32
 0
जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में आमजन के सुने परिवाद:24 जून से 9 जुलाई तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  
        जिला कलक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा के वीसी सभागार में आयोजित की गई। जिला स्तरीय जनसुनवाई में 67 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने मौके पर परिवादों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये।
        जिला स्तरीय जनसुनवाई में सिवायचक भूमि पर अतिक्रमण, कस्टोडियन लैंड, पेमाइश, रास्ते पर अतिक्रमण, भूमि पर अतिक्रमण, बिजली, खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने,सड़क, विभिन्न प्रकरणों की पुलिस जांच कराने तथा पेयजल समस्या सहित अन्य परिवाद प्राप्त हुए जिन पर जिला कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी और सम्बंधित विभागों को परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने सभी परिवादियों को की गई कार्यवाही से अवगत कराते हुये गुणवत्तापूर्ण प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिये। 
       जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी राजस्थान सम्पर्क पोर्टल 2.0 , सीएमओ, मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रकोष्ठ एवं जनसुनवाईयों में प्राप्त होने वाले प्रकरणों का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें। अधिकारी प्रकरणों को लेकर ना बैठे, परिवाद के आवंटित होने पर हाथों-हाथ निस्तारण करें।
         उन्होंने कहा कि पखवाड़े के अन्तर्गत प्रतिदिन ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करें। मुख्यमंत्री ने पखवाड़े के संबंध में 20 जून को ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को इसकी सम्पूर्ण जानकारी मिल सके।
         जिला कलेक्टर ने पखवाड़े के अन्तर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना में लक्षित परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने के लिए योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, लम्बित पत्थरगढ़ी और सीमाज्ञान प्रकरणों का निस्तारण, स्वामित्व पट्टो का वितरण, मृदा नमूनों का संग्रहण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (एनएफएसए) के अन्तर्गत लम्बित प्रकरणों का निस्तारण एवं नवीन पात्र परिवारों एवं सदस्यों की आधार सीडिंग के कार्य भी शिविर में संपादित कर आम जिनको लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
        जिला कलेक्टर ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर पांच स्थलों पर किया जाएगा योगाभ्यास जिसमें मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल में किया जाएगा। इसके साथ ही जिला स्तर पर चार अन्य जगह पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल, लक्ष्मीनारायण मन्दिर, सभा स्थल, पुरानी अनाज मण्डी, खैरथल, आनन्द वन, ब्रह्माकुमारीज, मातौर रोड, खैरथल, हनुमान पहाडी मन्दिर स्थित पार्क, खैरथल पर भी योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में भी योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य का हर विभाग अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में आमजन को जागरूक करें तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। 
        जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान विधायक किशनगढ़ बस दीपचंद खैरिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, सहकारिता विभाग अधिकारी वेद प्रकाश सैनी, अधीक्षण अभियंता धर्मवीर यादव, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी बीना गुप्ता, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट,नोडल अधिकारी आयुर्वेदिक विभाग अजीत बालयांण, पीएचईडी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकरी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................