चंदन सिंह भाटी अध्यक्ष तराना संगीत नाट्य कला अकादमी का गठन
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं की संगीत, नृत्य नाट्य , कला , वाद्य यंत्रों में निपुणता निखारने के लिए तराना संगीत नाट्य कला अकादमी का गठन किया गया है । डॉक्टर्स , फार्मासिस्ट, नर्सिंग से करीब 35 म्यूजिक लवर्स की उपस्थिति में चंदन सिंह भाटी को अध्यक्ष, डॉ प्रियेश माथुर को महासचिव, ओम प्रकाश को सांस्कृतिक प्रभारी और घनश्याम शर्मा को सह प्रभारी सर्वसमिति से बनाया गया । सभी सदस्य ने एक दूसरे का परिचय दिया और बधाई दी ।

