सड़क हादसे मे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत ,पत्नी गंभीर घायल :पोते के पहले जन्मदिन पर जा रहे थे दंपति

Oct 17, 2025 - 12:14
 0
सड़क हादसे मे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत ,पत्नी गंभीर घायल :पोते के पहले जन्मदिन पर जा रहे थे दंपति

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के गांव टिटपुरी के समीप पावटा मोड़ के समीप सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाईक टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार पति की मौत हो गई तथा पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अलवर रैफर किया गया। एएसआई उमरदीन खान ने बताया अलवर निवासी रतनलाल जाटव पुत्र बृजलाल जाट एवं उसकी पत्नी कृष्णा जाटव बाइक से गारू गांव में अपनी नवासे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी टिटपुरी आगे कठूमर के समीप पावटा मोड़ के पास सड़क पर कोलतार के ड्रमों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकरा गई।
वहीं मृतक रतनलाल के शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया जिसका पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................