पंच गौरव कार्यक्रम संबंधी बैठक 30 को
भरतपुर, 26 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलेक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में 30 जून सोमवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी। बैठक में पंच-गौरव कार्यक्रम अन्तर्गत जिले की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तावों का अनुमोदन किया जायेगा।