कार्यकर्ताओं से मिलने आया हूं, सिरोही में करूंगा बड़ी कार्रवाई : मंत्री डॉ किरोड़ीलाल

केबिनेट मंत्री मीणा का सिरोही आगमन पर किया भाजपाईयों ने भव्य स्वागत

Jul 2, 2025 - 14:13
 0
कार्यकर्ताओं से मिलने आया हूं, सिरोही में करूंगा बड़ी कार्रवाई : मंत्री डॉ किरोड़ीलाल

सिरोही (रमेश सुथार)  केबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा के सिरोही आगमन के दौरान सांसद लुम्बाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया की अगुवाई व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने साफा, माला, दुपट्टा पहनाकर व तलवार भेटकर गर्म जोशी से भव्य स्वागत अभिनन्द किया। उस दौरान केबिनेट मंत्री मीणा ने सभी कार्यकर्ताओं से सरलता व सादगी से मिली व कुशलक्षेम पूछी।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के सिरोही  सर्किट हाउस में स्वागत के बाद कहा कि 'कार्यकर्ताओं से मिलने आया हूं, सिरोही में करूंगा बड़ी कार्रवाई, थोड़ी देर में आपको लगेगा पता, डोटासरा के परिवार के 6 RAS पर बोले मंत्री किरोड़ी ने कहा-'काला चिट्ठा खोलना नहीं चाहता, क्योंकि उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा, हनुमान बेनीवाल के दिल्ली कुच के बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा-'लोकतंत्र हैं, दिल्ली जाए, चाहे कहीं भी। मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए आश्वाशन दिया।
इस मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, भूपेंद्र देवासी, नारायण देवासी, प्रकाश रावल, गोपाल माली, चिराग रावल, हार्दिक देवासी, महिपाल चारण, महेंद्र माली, गोविंद माली, हरीश दवे, भंवर माली,भुवनेश पुरोहित, मगन मीणा, कैलाश मेघवाल, प्रकाश पटेल, राजेन्द्र चौहान, बाबूसिंह माकरोडा इंदरसिंह, शिवलाल जीनगर, जीतू गर्ग, अमृत सुथार, हिम्मत छिपा, घनश्याम सिंह, शैतान सिंह, सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................