अपराधी के जेल से छूटने पर मनाया जश्न, वायरल वीडियो पर पुलिस ने पच्चीस युवकों को किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस
काला लाका में दंपति से मारपीट प्रकरण में जमानत पर छूट अपराधी का जुलूस निकाल हुड़दंग मचाने एवं दहशत फैलाने के आरोप में 25 गिरफ्तार
थानागाजी,अलवर
थानागाजी कस्बे के समीपवर्ती कालालांका गांव में दंपति पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के प्रकरण में आरोपी मनीष मीणा की जमानत होने पर अपराधी का जुलूस निकालने की तैयारी करते हुए पुलिस ने 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 11 मार्च की रात को दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने घर में घुसकर दंपति पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमें काला लांका निवासी ओमप्रकाश मीणा एवं उनकी पत्नी रीना देवी को गंभीर चोटे आई थी। जिसमें ओमप्रकाश की हालत गंभीर होने के चलते जयपुर रैफर किया गया था। वहीं पत्नी का हाथ फ्रैक्चर हो गया था।
इसी प्रकरण में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मनीष मीणा पुत्र प्रभु दयाल मीणा निवासी किशोरी की जमानत होने पर आरोपी अपराधी का जुलूस निकाल हुड़दंग मचाते हुए इलाके में दहशत फैला रहे थे। जिस पर पुलिस ने सरिस्का से आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस वृताधिकारी महावीर सिंह के सुपरविजन में गिरफ्तार किए आरोपी मोनू सिंह, शिवराज सिंह निवासी दौलतपुरा, महेश मीणा, रामकेश योगी, प्रमोद उर्फ कमोद मीणा, रोहित शर्मा, राकेश मीणा, चेतराम गुर्जर, मनीष मीणा, कमलेश मीणा, राजेश मीणा, सुनील मीणा, गणपत मीणा, रामजीलाल जोगी, अंकित शर्मा, निवासी किशोरी, राजेंद्र मीणा, नवरत्न मीणा निवासी बल्लूवास, विनोद मीणा निवासी गुवाड़ा सीरा, मनीष मीणा निवासी गुगली गुवाड़ा, मुकेश मीणा निवासी काबलीगढ़, शिवप्रसाद मीणा निवासी कुंडयाल, सुरेश मीणा गुवाड़ा घासी, हेमराज मीणा निवासी बाछडी, विकास मीणा निवासी नरहेट, राहुल मीना, निवासी गोविंदपुरा को गिरफ्तार कर उपखंड अधिकारी पिंकी गुर्जर के समक्ष पेश किया गया।
मामले पर पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह एवं थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि थानागाजी क्षेत्र में अगर कोई भी अपराधी किसी भी अपराध को बढ़ावा देता है, अपराधी को सोशल मीडिया पर अपलोड करता है, उनको फॉलो करता है या हथियारों के साथ अपनी फोटो डालता है, तो उसे पर पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी।
- गोपेश शर्मा


