साध्वियों का धूमधाम से नगर में चातुर्मास प्रवेश
तखतगढ़। साध्वी कमलप्रभा, साध्वी सौम्याप्रभा व साध्वी कल्पदर्शना का नगर में धूमधाम से चातुर्मास प्रवेश हुआ।तखतगढ़ नगर के पुराना बस स्टेण्ड पर जैन संघ के तत्वावधान में महिलाओं ने समैया किया।साध्वियों का स्वागत के बाद जैन समाज मुख्य बाजार होकर आदेश्वर भगवान मंदिर पहुंचे। जहां साध््वियों ने मंदिर में आदेश्वर भगवान के दर्शन किए।चातुर्मास प्रवेश को लेकर मेवाड़ के अलावा देशभर के कोने कोने से श्रावक-श्राविकाएं पहुंती।जहां साध्वियों से आशीर्वाद लिया।रिषभदेव जैन पेढ़ी के अध्यक्ष डॉ चंदन गांधी,भरत जैन,अरविंद जैन सहित अन्य जैन संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।बोलीदाताओं का सम्मान किया गया।