मीना युवा मित्र मंडल दुजाना की ओर गौतम ऋषि महादेव भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित
तखतगढ़ (बरकत खान) दुजाना के मीना चौक स्थित एक शाम गौतम ऋषि महादेव बाबा के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में भक्तों ने शाम से रात तक हिस्सा लिया। मीना युवा मित्र मंडल की देखरेख मे आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक जिम्मेदारी निभाई।
भजन गायक चतराराम एंड पार्टी सेदरिया ने अपनी मधुर आवाज में भजनों से समां बाँधा। वही रामेश्वर मंडल ग्रुप हिरोला मालनु की और मेला गीतों की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौतम ऋषि ट्रस्ट अध्यक्ष रतन लाल मीना व मेवासा भाद्राजुन के ठाकुर रामचंद्र मीना की मौजूदगी रही। इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहओं का भी सम्मान किया गया। मीना युवा मित्र मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार मीना ने बताया की ये प्रोग्राम हमारे समाज के पुराने परंपरा अनुसार हर वर्ष मनाया जाता है।


