9 और 10 जुलाई को आएंगे डीग एवं भरतपुर के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने दो दिवसीय दौरे पर 9 और 10 जुलाई को आएंगे डीग एवं भरतपुर, शाम 5 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए डीग के पूंछरी के लिए होंगे रवाना, शाम 5.50 बजे पहुंचेंगे पूंछरी का लौठा, शाम 6 बजे श्रीनाथ जी मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में लेंगे भाग, पूंछरी स्थित गेस्ट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम।
मुख्यमंत्री ऑफिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगली सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में लेंगे भाग, सुबह 9.35 बजे हेलीकॉप्टर से पूंछरी का लौठा से पहुंचेंगे भरतपुर के बांसी खुर्द पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, सुबह 10.15 बजे लुधावई पहुंचकर दोपहर तक एक बजे तक लेंगे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग, दोपहर 1.10 बजे लुधावई से रवाना होकर 1.15 बजे पहुंचेंगे बांसी खुर्द पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के हेलीपैड तथा यहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2 बजे पहुंचेंगे जयपुर।

