मिशन हरियालो राजस्थान के तहत किया पौधरोपण

Jul 9, 2025 - 12:11
 0
मिशन हरियालो राजस्थान के तहत किया पौधरोपण

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। जोधपुर निवासी स्व. श्रीमती अमृता देवी विश्नोई को हम सभी एक पर्यावरण प्रेमी और शहीद के रूप में जानते हैं। वर्ष 1730 में खेजड़ी के पेड़ों की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर सम्पूर्ण विश्व को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आज भी उनका बलिदान हम सबको प्रकृति से प्रेम करने और उसे बचाने की प्रेरणा देता है। इसी कड़ी में मकराना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हुडिया में स्व. श्रीमती अमृता देवी की पावन स्मृति में एक हजार पौधारोपण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

साथ ही राजस्थान सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना "मिशन हरियालो राजस्थान" के तहत अतिरिक्त एक हजार पौधरोपण कर कुल दो हजार पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस पुनीत कार्य में ग्राम पंचायत हुडिया के सरपंच प्रतिनिधि जस्साराम विश्नोई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मकराना विधायक पुत्र आमीर गैसावत जोन्टी, मकराना पंचायत समिति के बीडीओ दीपक चौधरी, ईएएन मोहन लाल नेहरा, जेईएन सुशील शर्मा, एलडीसी ओम चौधरी, ग्राम सेवक नरेश जुणावा, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश विश्नोई सहित पंचायत के अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................