अच्छे मानसून की प्रार्थना कर सिंधी समाज ने बांटा प्रसाद
खैरथल (हीरालाल भूरानी) अच्छे मानसून एवं बरसात होने की कामना कर सिंधी समाज ने भगवान भोलेनाथ को भोग लगाकर प्रसाद बांटा । सिंधी समाज के प्रवक्ता सुनील बतरा ने बताया कि गुरुवार को संत कंवर राम हरि मंदिर में सिंधी समाज के द्वारा क्षेत्र में अच्छी बरसात होने की कामना कर भगवान शंकर एवं अपने इष्टदेव वरुण अवतार झूलेलाल को भोग लगाकर आम जनता को मीठे चावल , चनै एवं शरबत का प्रसाद वितरण किया ।
इस अवसर पर सिंधी समाज के मुखी गोकुलदास मृगवानी , बाबा बाबूलाल चंदनानी, तीर्थ दास बतरा, रुपचंद बतरा, नंदलाल हरवानी, दर्शन लाल बतरा, प्रभु दयाल चंदनानी, राजेश कामदार, रामचंद्र अडवानी,राजा मोरवानी, चतुर्भुज बजाज, नेवंद राम, सुनील वलेचा , हीरु हरवानी, नरेश मंघनानी, मुरलीधर बच्चानी,बाबू वलेचा, हिमांशु बतरा, भरत चंदनानी सहित अनेक सिंधी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

